BREAKING: जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का जायजा लेने धरमजयगढ़ रवाना हुईं स्मृति ईरानी, 15 नवंबर को आएंगे नितिन नवीन


रायपुर, 11 नवंबर। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर को आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी बुधवार को रायपुर पहुंचीं। यहां से वे सीधे रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के लिए रवाना हुईं, जहां कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगी।

धरमजयगढ़ में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल होंगे। उनके दौरे को देखते हुए स्मृति ईरानी आयोजन स्थल पर तैयारियों का जायजा लेंगी। इसके साथ ही वे अधिकारियों और पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगी।

भाजपा की ओर से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने और आयोजन की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर जोर दिया जा रहा है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *