नई दिल्ली–दीपावली की रात 11 बजे दिल्ली का मैक्सिमम एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी एक्यूआई 598 था। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, दिल्ली की हवा इतनी खतरनाक होने के पीछे की वजह दिवाली के पटाखों के अलावा सर्दी का मौसम भी है, जो प्रदूषण को छंटने नहीं देता। दीवाली के बाद प्रदूषण का सबसे बुरा असर इस बार हरियाणा पर पड़ा है। पूरे देश में सबसे खराब हवा की क्वालिटी हरियाणा के जींद और धारूहेड़ा में दर्ज की गई। जींद का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 421 और धारूहेड़ा का 412 पहुंच गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है।
