छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज का दीपावली मिलन समारोह हुआ संपन्न


छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज अध्यक्ष सतीश थौरानी ने प्रदेश के समस्त व्यवसायियों एवं नागरिकों को दी शुभकामनाएं

रायपुर :- छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा प्रतिवर्षानुसार दीपावली मिलन समारोह का आयोजन चौधरी देवीलाल व्यापार उद्योग भवन, बाम्बे मार्केट, रायपुर में संपन्न हुआ |

समारोह में चेंबर संरक्षक श्री चंद सुंदरानी से लेकर सलाहकार, चेयर मेन, वाईस चेयरमेन, प्रदेश प्रभारी आईटी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी, प्रदेश सांस्कृतिक प्रभारी, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश मंत्री, संविधान संशोधन समिति सदस्य, अनुशासन समिति सदस्य, कार्यकारी सदस्य, ट्रांसपोर्ट चेंबर, महिला चेंबर एवं विभिन्न व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारी सहित पुरे प्रदेश के चेंबर पदाधिकारी एवं सदस्यगण बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए |

साथ ही रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक, श्री मोतीलाल साहू जी, विधायक रायपुर उत्तर विधानसभा श्री पुरंदर मिश्रा, सीएसआईडीसी अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक अध्यक्ष केदार नाथ गुप्ता, छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, बीजेपी प्रवक्ता अमित चिमनानी, बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ, एम आई सी सदस्य महेंद्र खोड़िया, नन्द किशोर साहू, अमर गिदवानी, ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। जहाँ चेंबर अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया एवं चेयरमेन गोपाल कृष्ण अग्रवाल व वाईस चेयरमैन चेतन तारवानी सहित पदाधिकारी एवं अन्य सदस्यों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *