Toyota ला रही Baby Land Cruiser! नई FJ Cruiser में मिलेंगे दमदार फीचर्स और जबरदस्त ऑफ-रोडिंग क्षमता


Toyota ने 2025 Japan Mobility Show में अपनी नई FJ Cruiser SUV पेश की है, जिसे “Baby Land Cruiser” कहा जा रहा है। 2.7-लीटर इंजन, 4×4 ड्राइव और कॉम्पैक्ट रग्ड डिजाइन वाली यह SUV ऑफ-रोडिंग प्रेमियों के लिए खास होगी। इसकी लॉन्चिंग जापान में मिड-2026 तक होने की उम्मीद है।

नई दिल्ली। 2025 Japan Mobility Show में ऑटो प्रेमियों के लिए बड़ी खबर आई है। टोयोटा (Toyota) ने अपनी प्रसिद्ध SUV श्रृंखला में एक नया और कॉम्पैक्ट मॉडल पेश किया है – Toyota FJ Cruiser. इसे “Baby Land Cruiser” कहा जा रहा है, क्योंकि यह लैंड क्रूजर की मजबूती और कॉम्पैक्ट साइज़ का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है।

डिजाइन में रग्डनेस और मॉडर्न टच

नई 2026 Toyota FJ Cruiser का डिजाइन Compact Cruiser EV Concept से प्रेरित है। इसका बॉक्सी और रग्ड लुक ध्यान खींचता है।

इसमें दो स्टाइलिश फ्रंट फेसिया मिलते हैं एक में राउंड हेडलाइट्स और दूसरे में रेक्टैंगुलर हेडलाइट्स।

SUV को और आकर्षक बनाते हैं इसके चौकोर बॉडी पैनल्स, बोल्ड बंपर्स, व्हील आर्चेस, और LED टेललाइट्स।

टोयोटा ने इसमें कस्टमाइजेशन ऑप्शंस भी दिए हैं, जैसे स्नॉर्कल, कार्गो पैनल और रिमूवेबल बंपर्स।

कॉम्पैक्ट साइज, दमदार परफॉर्मेंस

  • FJ Cruiser उसी प्लेटफॉर्म पर बनी है जिस पर Land Cruiser 250 आधारित है, लेकिन इसका व्हीलबेस 270 mm छोटा रखा गया है।
  • इसका टर्निंग रेडियस 5 मीटर है, जो ऑफ-रोडिंग के लिए परफेक्ट है।
  • SUV की लंबाई 4,575 mm, चौड़ाई 1,855 mm, ऊंचाई 1,960 mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 3 mm है।
  • इसका 31-डिग्री अप्रोच एंगल इसे कठिन रास्तों पर भी भरोसेमंद बनाता है।

इंटीरियर में मॉडर्न फीचर्स की भरमार

  • केबिन में फंक्शनल और लेयरड डैशबोर्ड डिजाइन दिया गया है।
  • इसमें 5-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, चंकी स्टीयरिंग व्हील और डिजिटल TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स हैं।
  • SUV को रोजमर्रा की ड्राइविंग और रोमांचक ऑफ-रोडिंग दोनों के लिए तैयार किया गया है।

इंजन और पावर

  • 7-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ यह SUV 161 bhp पावर और 245 Nm टॉर्क जनरेट करती है।
  • इसके साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 4×4 ट्रांसफर केस दिया गया है।
  • जापान में मिड-2026 लॉन्च की उम्मीद है, जिसके बाद इसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी पेश किया जाएगा।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *