Gold Silver Rate: एक दिन बंद रहा सराफा बाजार तो चांदी के दाम में आई इतनी गिरावट


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना दीपावली के दिन 46.60 डालर तक पहुंच गया था। इस बीच मंगलवार को सराफा बाजार में प्राइवेट सौदे में सोने के दाम स्थिर बने रहे। सोना केडबरी 1,31000 रुपये प्रति दस ग्राम पर स्थिर रहा। इस बीच चांदी में मुनाफा वसूली की बिकवाली देखी गई।

इंदौर। दीपावली के अगले दिन मंगलवार को सराफा बाजार बंद रहा। हालांकि प्राइवेट में सौदे होते रहे। दोपहर में एमसीएक्स में भी मुहूर्त ट्रेडिंग हुई। दीपावली पर भी अंतराष्ट्रीय बाजार में सोने में काफी उतार-चढ़ान देखा गया। पहले सोना करीब 100 डालर तेज हुए इसके बाद इतनी ही गिरावट भी आई।

दरअसल सेफ हेवन मांग और अमेरिका में ब्याज दर कटौती की संभावना सोने में मजबूती को बल दे रही है लेकिन यूएस और चीन के बीच होने वाली वार्ता पर बाजार की नजर है और सकारात्मक नजरिया सोने की मांग को नियंत्रित भी रखने में मददगार बन रहा है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *