रायपुर। समाज के उद्देश्य और लक्ष्य निर्धारण करने के लिए छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें रायपुर संभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी जिवराखन मरई को सौंपा गया। इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों में प्रांतीय अध्यक्ष – अकबर राम कोर्राम, प्रांतीय कार्यकारिणी अध्यक्ष – रमेश चंद्र श्याम, प्रांतीय महसचिव – तरूण नेताम, प्रांतीय कोषाध्यक्ष – मोहन कोमरे, प्रांतीय उपाध्यक्ष – कमलेश ध्रुव व यु .आर. गंगराले, प्रांतीय उपाध्यक्ष व संभाग एवं प्रवक्ता बिलासपुर – विनोद नागवंशी, बस्तर संभाग अध्यक्ष – लखन लाल जुर्री, प्रांतीय उपाध्यक्ष बस्तर संभाग – सुमेर सिंह नाग, प्रांतीय उपाध्यक्ष सरगुजा – विजय सिंह खुसरो, प्रांतीय सचिव – जयपाल सिंह ठाकुर व अंजोर सिंह सिदार, प्रांतीय मीडिया प्रभारी – जिवराखन लाल उसारे, दुर्ग संभाग संयुक्त सचिव – रिखी राम नेताम, संभाग उपाध्यक्ष – कमलेश सोरी, बिलासपुर संभाग अध्यक्ष – ननकी राम सिदार, अध्यक्ष बस्तर संभाग प्रवक्ता – कमल कांत सोरी व कार्यकारिणी सदस्य बिलासपुर की जिम्मेदारी समय सिंह गोड़ को सौंपा गया है।
