गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ हुआ बप्पा का विसर्जन


रायपुर। ढोल-नगाड़ों की थाप, पारंपरिक नृत्य और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों की गूंज के साथ रविवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बप्पा का विसर्जन किया। राजधानी के गांधी नगर, मुर्रा भट्टी में श्री श्री श्री सिद्धि विनायक गणेश उत्सव समिति और भीमनगर स्थित श्री सिद्धि विनायक गणेश उत्सव समिति के सदस्यों ने भावुक होकर बप्पा का विसर्जन किया। श्री श्री श्री सिद्धि विनायक गणेश उत्सव समिति ने जहां कुम्हारी के विसर्जन कुंड में तो वहीं भीमनगर स्थित श्री सिद्धि विनायक गणेश उत्सव समिति के सदस्यों ने महादेव घाट में बप्पा को विसर्जित किया।

इससे पूर्व दोनों ही समितियों के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान भक्तों का कहना था भगवान श्री सिद्धि विनायक जी की कृपा से सभी विघ्न दूर होंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समिति के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *