आम आदमी पार्टी की नई कार्यकारिणी घोषित, पुराने चेहरों को दी गयी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी


रायपुर। छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी ने पुरानी कार्यकारिणी के साथ साथ नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश प्रभारी डॉ. संदीप पाठक और प्रदेश सह प्रभारी मुकेश अहलावत ने कुछ कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रदेश महासचिव वदूद आलम ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू द्वारा जारी सूची में कुछ पुराने चेहरों को नई जिम्मेदारी दी गई है। जारी सूची में जसबीर सिंग चावला प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, खड़क राज सिंह प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भानु प्रकाश चंद्रा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मेहर सिंह वट्टी प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष,अभिषेक मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष (प्रभारी कोरबा रायगढ़ ज़ोन), सुखवंती सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष (प्रभारी प्रदेश पंचायत), रुसेन कुमार मिरी प्रदेश उपाध्यक्ष (प्रभारी एससी विंग), उत्तम जायसवाल प्रदेश संगठन महासचिव, देवलाल नरेटी प्रदेश संगठन महासचिव,अरुण नायर प्रदेश संगठन मंत्री (प्रभारी बिलासपुर जांजगीर चांपा ज़ोन, संतोष कुशवाहा प्रदेश सचिव, देवेंद्र सिंह भाटिया प्रदेश सचिव, विजय वर्मा प्रदेश सचिव, सुरेंद्र बिसेन प्रदेश संयुक्त सचिव, संजय सिंह प्रदेश संयुक्त सचिव, दीपक आरदे प्रदेश संयुक्त सचिव, प्रतिमा सिंह प्रदेश संयुक्त सचिव,पवन सक्सेना प्रदेश संयुक्त सचिव,महेंद्र बिसेन प्रदेश संयुक्त सचिव,अरविंद राजपूत प्रदेश संयुक्त सचिव, इमरान खान प्रदेश अध्यक्ष (यूथ विंग), रघुराज ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष (आरटीआई विंग), संजय गुप्ता प्रदेश सचिव (आरटीआई विंग) को प्रदेश की जिम्मेदारी दी गयी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *