जीएसटी कटौती का असर दिखने लगा,नामचीन कंपनी बाटा फूटवियर ने घटाये दाम


नई दिल्ली। फुटवियर कंपनी बाटा इंडिया ने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। कंपनी ने ‘बाटा प्राइस प्रामिस’ की शुरुआत करते हुए जूते-चप्पलों के दाम घटाने का ऐलान किया है। दरअसल, जीएसटी कौंसिल मीटिंग में 1,000 रुपये तक के फुटवियर पर टैक्स घटाकर 12 से 5प्रश कर दिया गया है। इस फैसले के बाद बाटा ने ग्राहकों को सीधा फायदा पहुंचाने का निर्णय लिया है।कंपनी ने बताया कि अब 1,000 रुपये से कम कीमत वाले जूतों और चप्पलों पर 7प्रश तक सस्ती कीमत मिलेगी। उदाहरण के तौर पर यदि कोई फुटवियर पहले 800 रुपये में मिलता था, तो अब उस पर करीब 56 रुपये कम खर्च होंगे और नई कीमत लगभग 744 रुपये हो जाएगी। बाटा इंडिया की एमडी और सीईओ गुंजन शाह ने कहा – हमारी प्राथमिकता हर उपभोक्ता के लिए फैशन और आराम को सुलभ बनाना है। चुनिंदा फुटवियर पर जीएसटी कटौती का फायदा सीधे ग्राहकों तक पहुंचाकर हम त्योहारों की खरीदारी को और किफायती बनाना चाहते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *