नई दिल्ली। जीएसटी की दरों (न्यू जीएसटी रेट) में बड़ी कटौती का फायदा देश के करोड़ों लोगों तक पहुंचे, इसके लिए कई कंपनियां तैयारी में जुट गई है। इसी कड़ी में देश की सबसे बड़ी डेयरी फर्म अमूल ने कहा कि जीएसटी दरों में हुए बड़े बदलावों का पूरा लाभ किसानों और ग्राहकों को पहुंचाया जाएगा। ऐसे में कयास लगाए जाने लगे हैं कि क्या दूध और पनीर समेत अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स (जीएसटी आन डेयरी प्रोडक्ट) के दाम कम होंगे, अमूल के प्रबंध निदेशक जयेन मेहता ने कहा कि हमारा सहकारी मॉडल यह सुनिश्चित करता है कि हम निश्चित रूप से उत्पादकों और उपभोक्ताओं दोनों को लाभ दें। मेहता ने बताया कि अमूल का आधा कारोबार अब 0 प्रतिशत जीएसटी कैटेगरी में आता है, जबकि शेष पर 5 प्रश टैक्स लगता है। उन्होंने कहा, जीएसटी की दरों में बदलाव से किसानों की आय में सुधार होगा और साथ ही मांग भी बढ़ेगी।
