आस्था का सैलाब…महाकाल में भस्म आरती, लाखों लोग पहुंचे,बाबा विश्वनाथ ने स्वर्ण मुकुट पहना


उज्जैन/वाराणसी/आज सावन का दूसरा सोमवार है। शिव मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारे हैं। मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के पट रात 2.30 बजे खोले गए। सुबह भस्म आरती की गई।महाकाल में श्रद्धा का उल्लास छाया हुआ है रविवार को आलम ये था कि करीब ढाई लाख लोगों ने महाकाल के दर्शन किए। उधर बाबा विश्वनाथ ने स्वर्ण मुकुट पहना, काशी में 5 किमी लंबी लाइन लगी हुई है।  सावन के दूसरे सोमवार पर भगवान महाकाल की विशेष भस्मारती हुई, इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने चलित भस्मारती के दर्शन किए। सुबह से ही बड़ी संख्या में भोलेनाथ के भक्त मंदिर में उनके दर्शन पाने को उमड़ रहे हैं। शहर के हरसिद्धि मंदिर, गढ़ कालिका मंदिर, काल भैरव मंदिर और मंगलनाथ मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आज सावन  के दूसरे सोमवार पर बाबा महाकाल की सवारी के दर्शन के लिए भी भक्त उज्जैन पहुंच रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *