नई दिल्ली–संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। सदन शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा- ऑपरेशन सिंदूर कामयाब रहा। हमने 22 मिनट में ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी ठिकानों को जमींदोज किया, दुनिया ने भारत का सैन्य सामथ्र्य देखा। इस पूरे घटनाक्रम में भारत का पक्ष रखने के लिए सांसदों ने दलहित छोड़कर विदेश भ्रमण किया और हमें इसमें समर्थन मिला। बता दें आज से संसद का मानसून सत्र शुरू हुआ है। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर भारी हंगामा होने की आशंका है। विपक्ष ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है, जिनमें ऑपरेशन सिंदूर, भारत-पाक सीजफायर पर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान और बिहार मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया प्रमुख रूप से शामिल हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने मीडिया के समक्ष अपनी बात रखी हैं।
