०-हाईकोर्ट बोला- प्रॉसिक्यूशन दोष साबित करने में नाकाम
मुंबई--मुंबई ट्रेन धमाका मामले में सोमवार को हाईकोर्ट ने सभी 12 आरोपियों को बरी कर दिया। हाईकोर्ट ने कहा कि प्रॉसिक्यूशन आरोपियों के खिलाफ केस साबित करने में नाकाम रहा। घटना के 19 साल बाद फैसला आया है। बता दें 2006 में मुंबई ट्रेन सीरियल ब्लास्ट की घटना हुई थी जिसमें 180 लोग मारे गए थे।
