CM Atishi Resign: आतिशी ने LG को सौंपा इस्तीफा, अब कौन होगा दिल्ली का नया CM?


नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी को मिली करारी हार के बाद मुख्यमंत्री आतिशी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रविवार सुबह करीब 11 बजे उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंपा। आतिशी ने सितंबर 2025 में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद पद संभाला था।

उन्होंने 21 सितंबर को शपथ लेकर मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी ली थी। लगभग चार महीने तक इस पद पर कार्य किया। पार्टी की हार के बाद उन्होंने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है।

भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली में 27 साल बाद वापसी

  • भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली में 27 साल बाद वापसी हुई है। उन्होंने 70 में से 48 सीट जीतकर बहुमत हासिल किया। आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर ही सिमट गई। 2020 उसको दिल्ली की जनता ने 62 सीट जिताकर विधानसभा भेजा था।
  • पार्टी के लगभग सभी प्रमुख चेहरे चुनाव हार गए। पार्टी के सबसे बड़े नेता व पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल तक अपनी नई दिल्ली की सीट नहीं बचा पाए। मनीष सिसोदिया जंगपुरा से हार गए। वह पड़पड़गंज से सीट बदलकर वहां पहुंचे थे, लेकिन यह तरकीब भी काम नहीं आई। सौरभ भारद्वाज ने कैलाश नगर की सीट से पटखनी खाई।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *