भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को भुवनेश्वर स्थित लोक भवन में ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान मुख्यमंत्री साय और राज्यपाल डॉ. कंभमपति के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों को लेकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री की ओडिशा यात्रा के दौरान हुई इस मुलाकात को सौहार्दपूर्ण एवं शिष्टाचार भेंट के रूप में बताया गया है।
भेंट के दौरान दोनों के बीच क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
