भिलाई-रिसाली में वार्ड आरक्षण की लॉटरी पूरी, कई पार्षदों की सीट बदली


दुर्ग  नगर निगम चुनाव के लिए सिविक सेंटर कला मंदिर में आज भिलाई और रिसाली नगर निगम के वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया कलेक्टर अभिजित सिंह की अध्यक्षता में पूरी हुई। नगर पालिका निगम भिलाई के 70 वार्डों में से 23 वार्ड ओबीसी के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें 8 वार्ड ओबीसी महिला और 15 वार्ड पिछड़ा वर्ग मुक्त के लिए हैं। इसके अलावा 3 वार्ड एसटी, 9 वार्ड एससी और 24 वार्ड सामान्य वर्ग के लिए रखे गए हैं। सामान्य वर्ग के 24 वार्डों में 11 महिला आरक्षित हैं। 2011 की जनगणना अनुसार 2020 में वार्डों के परिसीमन के दौरान बनाए गए ब्लॉक के अनुसार आरक्षण लॉटरी पद्धति से किया गया।
आरक्षण प्रक्रिया पर कांग्रेस ने जताई नाराजगी
वहीं रिसाली नगर निगम के 40 वार्डों का भी आरक्षण हुआ, जिसमें कांग्रेस नेता शामिल नहीं हुए। रिसाली निगम में अन्य पिछड़ा वर्ग में महिला 3 वार्ड, मुक्त 5 वार्ड, अनुसूचित जाति महिला वर्ग में 2 वार्ड व मुक्त 5 वार्ड आरक्षित किए गए। अनुसूचित जनजाति में महिला 1 तथा मुक्त 2 वार्ड और सामान्य महिला में सात एवं 13 सामान्य मुक्त के लिए आरक्षित किए गए। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरक्षण प्रक्रिया को लेकर नाराजगी जताई और कलेक्टर के सामने जमकर नारेबाजी की।
आरक्षण से सिटिंग पार्षदों को टिकट की चिंता
आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब भाजपा-कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दलों में टिकट के दावेदार सक्रिय होंगे। जिन वार्डों में सामान्य सीट बची है, वहां पहले से तैयारी कर रहे नेताओं की दावेदारी मजबूत हो सकती है। भिलाई में ओबीसी और महिला आरक्षित वार्डों में नए चेहरे सामने आने की संभावना है। खासकर 8 ओबीसी महिला और 11 सामान्य महिला वार्डों के आरक्षण से महिला दावेदारों के लिए नए अवसर बने हैं। वहीं जिन सिटिंग पार्षदों का वार्ड आरक्षित वर्ग में चला गया है, उनके सामने अब पार्टी के भीतर नए वार्ड से टिकट हासिल करने की चुनौती होगी।

जानिए भिलाई नगर निगम का वार्डवार आरक्षण
अनुसूचित जाति मुक्त वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड
वार्ड 01 – जुनवानी -अनुसूचित जाति मुक्त
वार्ड 05 – कोसागर- अनुसूचित जाति मुक्त
वार्ड 9 – राजीव नगर- अनुसूचित जाति मुक्त
वार्ड 32 बैकुंठ धाम- अनुसूचित जाति मुक्त
वार्ड 36 – श्याम नगर – अनुसूचित जाति मुक्त
वार्ड 51 – शहीद वीर नारायण- अनुसूचित जाति मुक्त

अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित
वार्ड 08 – कृषणा नगर- अनुसूचित जाति महिला
वार्ड 43, बापू नगर ख़ुर्शीपार- अनुसूचित जाति महिला
वार्ड 69 – सेक्टर 9 हॉस्पिटल सेक्टर- अनुसूचित जाति महिला

अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित
वार्ड 61 सेक्टर 6 पूर्व – अनुसूचित जनजाति महिला

अनुसूचित जनजाति मुक्त वर्ग के लिए आरक्षित
वार्ड 52 – सेक्टर 3 – अनुसूचित जनजाति
वार्ड 62 – सेक्टर 6 मध्य – अनुसूचित जनजाति

ये आठ वार्ड अब ओबीसी महिला के लिए आरक्षित
वार्ड 06 प्रियदर्शनी परिसर – ओबीसी महिला
वार्ड 07 राधिका नगर- ओबीसी महिला
वार्ड 26 राम नगर मुक्तिधाम – ओबीसी महिला
वार्ड 37 संत रविदास नगर- ओबीसी महिला
वार्ड 38- सोनिया गांधी नगर- ओबीसी महिला
वार्ड 45 बालाजी नगर ख़ुर्शीपार- ओबीसी महिला
वार्ड 54 सेक्टर वन दक्षिण- ओबीसी महिला
वार्ड 66 सेक्टर 7 पूर्व – ओबीसी महिला

ओबीसी मुक्त वार्ड
वार्ड क्रमांक- 02 – स्मृति नगर – ओबीसी मुक्त
39 – चंद्र शेखर आजाद नगर -ओबीसी मुक्त
03 – मॉडल टाउन- ओबीसी मुक्त
04 – नेहरू नगर – ओबीसी मुक्त
10 – लक्ष्मी नगर – ओबीसी मुक्त
19 – राजीव नगर कोहका – ओबीसी मुक्त
21- कैलास नगर कुरूद – ओबीसी मुक्त
40 शहीद चुम्मन यादव नगर छावनी- ओबीसी मुक्त
42 – गौतम नगर ख़ुर्शीपार – ओबीसी मुक्त
44 – लक्ष्मीनारायण वार्ड ख़ुर्शीपार- ओबीसी मुक्त
46 – दुर्गामंदिर ख़ुर्शीपार – ओबीसी मुक्त
49 सुभाष मार्केट- ओबीसी मुक्त
56 सेक्टर 2 पश्चिम – ओबीसी मुक्त
68 सेक्टर 8 – ओबीसी मुक्त

जानिए रिसाली नगर निगम का वार्डवार आरक्षण
01 तालपुरी ओबीसी मुक्त
02 रूआबांधा उत्तर अनारक्षित मुक्त
03 रूआबांधा दक्षिण अनारक्षित मुक्त
04 रूआबांधा पूर्व अनारक्षित मुक्त
05 एचएससीएल कालोनी रूआबांधा सेक्टर अनारक्षित मुक्त
06 रूआबांधा सेक्टर अनारक्षित मुक्त
07 रिसाली सेक्टर अनारक्षित महिला
08 रिसाली सेक्टर पश्चिम अनुसूचित जनजाति महिला
09 डीपीएस रिसाली सेक्टर ओबीसी मुक्त
10 दशहरा मैदान रिसाली सेक्टर अनारक्षित मुक्त
11 मरोदा सेक्टर पूर्व ओबीसी महिला
12 मरोदा सेक्टर पश्चिम अनारक्षित महिला
13 टंकी मरोदा ओबीसी मुक्त
14 मरोदा कैम्प अनारक्षित मुक्त
15 मोहारी भाठा अनुसूचित जनजाति मुक्त
16 बीआरपी कालोनी अनारक्षित मुक्त
17 शिव पारा स्टेशन मरोदा अनारक्षित मुक्त
18 एचएससीएल कालोनी स्टेशन मरोदा अनुसूचित जनजाति मुक्त
19 विजय चौक स्टेशन मरोदा अनुसूचित जाति मुक्त
20 शंकर पारा स्टेशन मरोदा अनारक्षित मुक्त
21 सूर्या नगर स्टेशन मरोदा अनुसूचित जाति मुक्त
22 मैत्री कुंज रिसाली अनारक्षित महिला
23 प्रगति नगर रिसाली ओबीसी महिला
24 आजाद मार्केट रिसाली ओबीसी मुक्त
25 आशीष नगर पश्चिम रिसाली अनारक्षित महिला
26 अवधपुरी रिसाली ओबीसी मुक्त
27 मैत्री नगर रिसाली अनरक्षित मुक्त
28 शक्ति विहार रिसाली ओबीसी मुक्त
29 लक्ष्मी नगर रिसाली अनरक्षित महिला
30 इस्पात नगर रिसाली ओबीसी महिला
31 शहीद किरण देशमुख रिसाली बस्ती ओबीसी मुक्त
32 नेवई भाठा अनारक्षित महिला
33 नेवई बस्ती पूर्व अनारक्षित महिला
34 नेवई बस्ती पश्चिम अनुसूचित जाति महिला
35 डुंडेरा पश्चिम अनुसूचित जाति महिला
36 डुंडेरा पूर्व अनुरक्षित मुक्त
37 जोरातराई अनुसूचित जाति मुक्त
38 स्टोर पारा पुरैना अनुसूचित जाति मुक्त
39 एनएसपीसीएल पुरैना अनारक्षित मुक्त
40 पुरैना बस्ती अनुसूचित जाति मुक्त

 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *