क्या महिरा शर्मा को डेट कर रहे हैं टीम इंडिया के स्टार अभिषेक शर्मा?


नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने हाल ही में आईपीएल 2026 में दमदार  खेल का प्रदर्शन किया। आईपीएल के बाद अभिषेक टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए रवाना होंगे, लेकिन उससे पहले अभिषेक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक एक्ट्रेस महिरा शर्मा को डेट कर रहे हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी अभिषेक शर्मा की एक्ट्रेस माहिरा शर्मा के साथ लिंकअप की खबरें सामने आई हैं। हाल ही में माहिरा और अभिषेक शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किए, जिससे हिंट मिला है कि शायद ये दोनों गुपचुप तरीके से डेट कर रहे हैं।
हाल ही में माहिरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालकर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वह ब्लैक टैंक टॉप और जीन्स में नजर आईं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘बातें बनाना चाहते हो बनाओ, लेकिन सिर्फ मेरी क्यूटनेस की’, लेकिन इन सब में नोटिस करने वाली चीज उनके हाथ का ब्रेसलेट था।
माहिरा ने ब्लैक कलर का एक प्लस साइन वाला ब्रेसलेट पहना हुआ था। इसी ब्रेसलेट के कारण क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के साथ उनके लिंकअप की खबरें बाहर आईं और फैंस यह अनुमान लगाने लगे कि दोनों के बीच कुछ तो खिचड़ी पक रही है।
दरअसल, माहिरा ने जब इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया, ठीक उसी दौरान अभिषेक शर्मा ने भी अपनी दो फोटोज पोस्ट की थीं। ये तस्वीरें आईपीएल के बाद की हैं। अभिषेक की इन तस्वीरों में भी ठीक उसी तरह का ब्रेसलेट दिखा, जैसा माहिरा ने पहना हुआ था। इसी वजह से फैंस यह सोचने पर मजबूर हो गए कि दोनों ने एक ही समय पर पोस्ट शेयर किया और दोनों के हाथ में एक जैसा ब्रेसलेट कैसे हो सकता है।
बता दें कि आईपीएल मैचों के दौरान भी अभिषेक शर्मा के हाथों में प्लस साइन वाला ब्रेसलेट देखने को मिला था। हालांकि, दोनों के बीच क्या चल रहा है फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है, लेकिन उनके सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस को गॉसिप करने का एक टॉपिक जरूर दे दिया है।
माहिरा शर्मा एक जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। माहिरा ने दर्जनों पंजाबी म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह बिग बॉस के 13वें सीजन में भी नजर आ चुकी हैं। साथ ही वह ‘नागिन’ और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ जैसे टीवी सीरियल्स में भी दिख चुकी हैं। माहिरा मूल रूप से जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *