रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वर्मा को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी के इस निर्णय के बाद प्रदेश की राजनीति में उत्साह का माहौल है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव ने श्रीमती लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर बधाई देते हुए उनके सफल राजनीतिक अनुभव एवं संगठनात्मक कार्यशैली की सराहना की।
श्रीमती लक्ष्मी वर्मा भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में दायित्व निभा चुकी हैं। वे रायपुर जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष भी रह चुकी हैं तथा पार्टी की पूर्व प्रदेश प्रवक्ता के रूप में सक्रिय भूमिका निभा चुकी हैं। संगठन द्वारा सौंपे गए विभिन्न दायित्वों का उन्होंने जिला, मंडल एवं बूथ स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में निर्वहन किया है।
वर्तमान में श्रीमती लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य के रूप में कार्यरत हैं और महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक मुद्दों पर निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनके राज्यसभा प्रत्याशी बनने को संगठन में लंबे समय से सक्रिय कार्यकर्ताओं के सम्मान के रूप में भी देखा जा रहा है।
