गॉड ऑफ़ मासेस नंदमुरी बालकृष्ण और ब्लॉकबस्टर मेकर बॉयापाटी श्रीनु की बहुप्रतीक्षित अखंडा 2: थांडवम का टीज़र हुआ आउट!
मुंबई :- गॉड ऑफ़ मासेस नंदमुरी बालकृष्ण और ब्लॉकबस्टर मेकर बॉयापाटी श्रीनु की बहुप्रतीक्षित, भक्ति से भरपूर ऐक्शन एक्स्ट्रावैगेंज़ा अखंडा 2: थांडवम, उनकी सुपरहिट फ़िल्म अखंडा का सीक्वल है, जिसे निर्माता राम अचंता और गोपीचंद अचंता भव्य पैमाने पर 14 Reels Plus बैनर के तहत बना रहे हैं। फ़िल्म को गर्वपूर्वक एम. तेजस्विनी नंदमुरी प्रस्तुत कर रही हैं।
पहला टीज़र, जिसमें प्रतिष्ठित ‘अखंडा’ किरदार को एक दमदार ऐक्शन सीक्वेंस के साथ दोबारा पेश किया गया था, दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया प्राप्त कर चुका है। अब बालकृष्ण के दूसरे किरदार को पेश करने के लिए निर्माताओं ने एक और बिजली जैसी झलक “अखंडा 2: ब्लास्टिंग रोर” जारी की है। अपने शीर्षक के अनुरूप, इस वीडियो में बालकृष्ण का पूरा मास अवतार देखने को मिलता है रॉ पावर, एनर्जी और हाई-वोल्टेज ऐक्शन से भरपूर।
NBK की यह ‘मास वार्निंग’ बॉयापाटी की उस खास स्टाइल को दर्शाती है, जिसमें वे अपने नायकों को एक भव्य और लार्जर देन लाइफ रूप में पेश करते हैं। बालकृष्ण सिंह की तरह दहाड़ते हैं उनका दमदार डायलॉग डिलीवरी और एड्रेनालिन बढ़ा देने वाला ऐक्शन ब्लॉक एक विज़ुअल ट्रीट है। आख़िरी सीन में जब वे पलटकर ज़मीन पर पैर मारते हैं और घोड़े डर के मारे उछल जाते हैं वह एक परफ़ेक्ट मास एलिवेशन शॉट है।
