सीए अखिलेश वर्षा जैन पुन: मध्यप्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष बने


0-दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन ने दी बधाई  

जबलपुर –– दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप जबलपुर मेन ग्रुप के वरिष्ठ पदाधिकारी, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के विशेष आमंत्रित सदस्य, और गेल इंडिया  के डायरेक्टर सहज, सरल एवं सबको सम्मान देने वाले सीए अखिलेश वर्षा जैन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा की सहमति से मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल द्वारा पुन: मध्य प्रदेश भाजपा का कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन एवं जबलपुर मेन ग्रुप ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। श्री अखिलेश वर्षा जैन को दोबारा यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने पर सोशल ग्रुप फेडरेशन के पदाधिकारियों ने उनके प्रति अपना आत्मीय स्नेह और सम्मान व्यक्त किया है।आपकी पुन: नियुक्ति पर दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनोहर झाँझरी, महासचिव श्री विनय जैन, कोषाध्यक्ष श्री अश्विन कासलीवाल एवं निवर्तमान अध्यक्ष श्री राकेश विनायका, जबलपुर मेन ग्रुप अध्यक्ष मुल्कराज बादशा, पूर्व अध्यक्ष विकास जैन, पूर्व रीजन अध्यक्ष श्री प्रदीप जैन, श्री संजय सम्यक, महाकोशल विंध्य रीजन अध्यक्ष सीए मनोज जैन, सचिव हेमंत जैन, कोषाध्यक्ष सुनील घीया एवं फेडरेशन राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री नितिन जैन ने सीए अखिलेश वर्षा जैन के सरल स्वभाव, सामाजिक योगदान और संगठनात्मक क्षमताओं की सराहना करते हुए, उनके नए कार्यकाल की सफलता की कामना व् अपनी बधाई प्रेषित की है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *