पीएम नरेन्द्र मोदी ने INS Vikrant पर मनाई दीपावली, बोले- इसका नाम सुनकर ही पाकिस्तान की नींद उड़ गई थी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा में आईएनएस विक्रांत पर नौसेना के जवानों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने कहा कि आईएनएस विक्रांत ने पाकिस्तान की नींद उड़ा दी थी और यह स्वदेशी सैन्य क्षमता का प्रतीक है। पीएम ने बताया कि हर 40 दिन में एक नया युद्धपोत या पनडुब्बी नेवी में शामिल हो रही है, जिससे सेना को ताकत मिल रही है।

डिजिटल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौसेना के युद्धपोत आईएनएस विक्रांत पर वहां मौजूद जवानों के साथ दीपावली मनाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि आईएनएस व्रिकांत ने अपने नाम से ही पूरे पाकिस्तान की नींद उड़ा दी थी। ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान घुटनों पर आ गया था। जो दुश्मन के होश उड़ा दे वो विक्रांत है। यह स्वेदशी सैन्य क्षमता का प्रतीक है। यह विशाल, विराट और विहंगम है। आईएनएस विक्रांत भारत की प्रतिभा का प्रतीक है।

पीएम ने कहा कि सभी को दीपावली अपने परिवार के साथ मनाने की इच्छा होती है। मुझे भी यहीं लगता है कि अपने परिवार के साथ दीपावली मनाऊं। आप ही मेरा परिवार हो, इसलिए हर बार सेना के जवानों के साथ त्योहार मनाने पहुंच जाता हूं। हमारे जवान ही हमारी दीपमालाएं हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *