डिजिटल डेस्क: दिल्ली एनसीआर में इस साल दीवाली पर जमकर आतिशबाजी हुई। सुप्रीम कोर्ट से मिली अनुमति के बाद लोगों ने धूमधाम से पटाखे जलाकर दीवाली मनाई। इस आतिशबाजी का असर सुबह-सुबह देखने को मिल रहा है। दीवाली की अगली सुबह दिल्ली-एनसीआर की हवा जहरीली हो गई है।
दीवाली के बाद दिल्ली एनसीआर के शहर, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम गाजियाबाद समेत अन्य इलाकों में एयर क्वालिटी बहुत ही खराब हो गई। इन इलाकों में AQI तेजी से बढ़ा है। प्रदुषण का आलम यह है कि दिल्ली के कई इलाकों को रेड जोन घोषित किया जा चुका है। आसमान में कोहर और धुंध छाया हुआ है।
