कोलकाता। दुर्गापुर गैंगरेप मामले में पुलिस ने एमबीबीएस छात्रा से दरिंदगी के आरोप में चार स्थानीय निवासियों को हिरासत में लिया है। शुक्रवार रात हुई इस घटना में छात्रा को सुनसान इलाके में ले जाकर सामूहिक बलात्कार किया गया, जिसमें परिवार ने उसके पुरुष मित्र की संलिप्तता का गंभीर आरोप लगाया है। आरोपियों ने पीडि़ता का मोबाइल और नकदी भी लूटी थी, जिसपर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पश्चिम बंगाल पुलिस ने दुर्गापुर में एक निजी मेडिकल कॉलेज की द्वितीय वर्ष की एमबीबीएस छात्रा के साथ हुए सामूहिक बलात्कार के मामले में जांच को गति देते हुए एक और व्यक्ति को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही, इस मामले में कुल गिरफ्तार/हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या चार हो गई है। पुलिस ने इस मामले में पहले ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया था, और अब चौथे व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों और हिरासत में लिए गए व्यक्ति – सभी स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं।आरोपियों के नाम, अपू बाउरी (21), फिरदौस सेख (23), सेख रियाजुद्दीन (31) और शेख सोफिकुल। अधिकारियों ने बताया कि इन सभी आरोपियों और हिरासत में लिए गए व्यक्ति को आज (रविवार को) अदालत में पेश किया जाएगा। इन पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376डी (सामूहिक बलात्कार) और 34 (एक ही इरादे से कई लोगों द्वारा की गई आपराधिक कार्रवाई) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
