साइंस कालेज एल्युमिनी सम्मान समारोह की तैयारियां शुरु,मंत्री टंकराम वर्मा को किया आमंत्रित


रायपुर। साइंस कालेज एल्युमिनी एसोसिएशन ने सम्मान समारोह जो कि दिसंबर महीने में आयोजित होना है तैयारियां प्रारंभ कर दी है। इस समारोह में साइंस कॉलेज, रायपुर के ऐसे भूतपूर्व छात्र जो कि अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त किए हैं,  उनका सम्मान समारोह किया जायेगा। आयोजन को भव्य रुप देने एसोसिएशन के सदस्य लगातार मीटिंग कर रहे हैं और अतिथियों का आमंत्रण देना भी प्रारंभ कर दिया है।  आज साइंस कॉलेज रायपुर के प्राचार्य डॉ अमिताभ बैनर्जी और एल्यूमिनी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अंजय शुक्ला के नेतृत्व में डॉ गिरीश कांत पांडेय, डॉ प्रवीण कड़वे, राजेश मढ़रिया, रविंद्र मिश्रा, आदि सहित एक प्रतिनिधिमंडल उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रित किया है। इस वृहद कार्यक्रम में ऐसे पूर्व छात्र जो की राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, वैज्ञानिक, प्रशासनिक, खेलकूद, कला, आदि क्षेत्रों में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिन्होंने उत्कृष्ट कार्य किये हैं, उनका सम्मान करेगा। उल्लेखनीय है कि साइंस कॉलेज रायपुर से केंद्रीय मंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, दो पद्मश्री, एक वीर चक्र, 9 कुलपति, 45 आई. ए. एस., आई. पी. एस., आई. एफ. एस. बने हैं। इस महाविद्यालय से प्राध्यापक, शिक्षक, वन विभाग, खनिज विभाग, पुलिस विभाग जैसे अन्य विभागों में भी सबसे अधिक अधिकारी राज्य को प्रदान किए हैं। आयोजन को लेकर काफी उत्साह का माहौल है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *