कांग्रेस ने हमेशा लौहपुरूष पटेल को भुला दिया – देव


रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने कहा कि कांग्रेस ने भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को भुला दिया है। वह एक ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्होंने समूचे राष्ट्र को आजादी के बाद एकसूत्र में पिरोने का काम किया। राष्ट्र की एकता के लिए उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता, लेकिन कांग्रेस ने उनकी योगदान को कभी याद न करके हमेशा उनकी उपेक्षा की है।
सरदार पटेल अपने विशाल व्यक्तित्व व विचारों के लिए सदैव हम सबके प्रेरणा में रहेंगे – अरूण साव

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि लौहपुरूष पटेल अपने विशाल व्यक्तित्व व विचारों के लिए सदैव हम सबके प्रेरणा में रहेंगे। उन्होंने समाज में सत्य का आग्रह कर समृध्दि के विचार को रोपित किया है। ब्रिटिश हुकुमत के खिलाफ उन्होंने जो आंदोलन खड़ा किया वह हमारे लिए आजादी का अस्त्र बना। कांग्रेस ने उनके कर्मयोग का कभी सम्मान नहीं किया।

श्रेष्ठ भारत-समृध्द भारत का देखा था स्वप्न – पाटीदार

मध्यप्रदेश भाजपा की प्रदेश महामंत्री व अभियान की राष्ट्रीय सह संयोजक कविता पाटीदार ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने ही श्रेष्ठ भारत-समृध्द भारत का स्वप्न देखा था। इस सपने को पूरा करने का संकल्प प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने लिया है। इस संकल्प को मजबूत करने का यह अवसर है। लौहपुरूष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर उनका संस्मरण का उनके विचारों को समाज के बीच ले जाना है। इस मौके पर अभियान के प्रदेश संयोजक व प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने विस्तार से आगामी कार्ययोजना पर जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा व अंबिकेश केशरी ने किया। आभार प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया ने माना। कार्यशाला में केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, यशवंत जैन, सहित प्रदेश पदाधिकारी व कार्यशाला की टोली के सदस्य शामिल हुए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *