गोदावरी इस्पात मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग पूरी, 46 लाख स्वीकृत


रायपुर। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के पूर्व अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ स्टील पावर कर्मचारी यूनियन संघ के संरक्षक सुशील सन्नी अग्रवाल ने बताया कि गोदावरी इस्पात प्रबंधन के द्वारा निर्माण कार्य के दौरान हुए हादसे में 6 श्रमिक साथी जो मृत हो गए थे उनके परिवार के लिए मुआवजा राशि एवं परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग किया गया था। जिसे गोदावरी इस्पात कंपनी प्रबंधन के द्वारा स्वीकार करते हुए पीडि़त परिवार के लिए 35 लाख मुआवजा राशि और बच्चों के देखभाल के लिए 5 लाख की राशि, 5 लाख बच्चों के पढ़ाई लिखाई के लिए तथा दशगात्र कार्यक्रम के लिए 1 लाख की राशि कुल 46 लाख रुपए स्वीकृत किया गया है। गंभीर रूप से घायल मजदूरों के लिए 10 लाख की राशि सहित सम्पूर्ण इलाज का खर्चा तथा जब तक उनका इलाज जारी है तब तक उनको नियमित रूप से वेतन देने की मांग किया गया हैं।
श्री अग्रवाल ने कहा कि गोदावरी इस्पात प्रबंधन के द्वारा हमारी एक मांग की मान लिया गया है दूसरी प्रमुख मांग की पीडि़त परिवार के एक सदस्य को कंपनी के अंदर परमानेंट नौकरी देने के लिए प्रबंधन समिति से मांग किया गया हैं, निश्चित ही यह मांग को भी कंपनी स्वीकार करेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *