नशे में धुत युवक ने इंद्रावती नदी में लगाई छलांग, जवानों ने डूबने से बचा लिया


जगदलपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत इंद्रावती नदी के बड़े पुल से नशे में धुत युवक ने छलांग लगा दी, मौके पर मौजूद एसडीआरएफ के जवानों ने युवक को डूबने से बचा लिया है। नदी में कूदने वाले युवक की पहचान सोरगांव निवासी जदूराम बघेल के रूप में हुई है। युवक को महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां युवक की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
कोतवाली थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत ने बताया कि रविवार सुबह एक युवक नया पुल पर पहुंचा और अचानक नदी में छलांग लगा दी। इस घटना की सूचना नगर सेना प्रभारी संतोष मार्बल को मिली। तुरंत संतोष मार्बल और एक अन्य जवान मोटर साइकिल पर रस्सी, लाइफ जैकेट और बचाव उपकरण लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक को इंद्रावती छोटे पुल के पास से सुरक्षित बाहर निकाला। युवक को तुरंत महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार चल रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *