नकली ब्रांड मेधाना तंबाकू की पैकेजिंग कर बिक्री करने वाले दो आरोपी गए जेल


बिलासपुर। मेघना तंबाकू की तरह दिखने वाले नकली ब्रांड मेधाना तंबाकू की पैकेजिंग कर बिक्री किए जाने की शिकायत संजय आहुजा ने दर्ज कराई थी। शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी और सूचना मिलने पर सिरगिट्टी पुलिस ने रायपुर में दबिश देकर मनोज आहूजा (40) और दीपक आहूजा (34), दोनों निवासी हेमूनगर मुर्राभाठा रोड को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे मेघना ब्रांड की नकली पैकेजिंग और लेबलिंग कर 8 ग्राम और 16 ग्राम के पैकेट बनाते थे और उन्हें आसपास के गांवों व बाजारों में बेचते थे। मौके से नकली पैकेजिंग सामग्री, ट्रेडमार्क की कॉपी, खाली रैपर, सील और तैयार तंबाकू पैकेट बरामद किए। पुलिस ने जप्त सामान के साथ आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं एक अन्य आरोपी प्रकाश आहुजा अब भी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *