नक्सलियों द्वारा लगाया गये प्रेशर आईईडी विस्फोट से सीआरपीएफ के दो जवान घाायल


दंतेवाड़ा। जिले के थाना मालेवाही क्षेत्रांतर्गत सीआरपीएफ 195वीं वाहिनी की पार्टी वाहिनी मुख्यालय से सातधार एवं मालेवाही की ओर एरिया डॉमिनेशन/डिमाईनिंग हेतु रवाना हुई थी। अभियान के दौरान गुरूवार को लगभग 11 बजे सातधार पुल से आगे नक्सलियों द्वारा लगाया गये, प्रेशर आईईडी विस्फोट के चपेट में आने से सीआरपीएफ के 195वीं वाहिनी 1. निरी. दीवान सिंह गुर्जर 2. आरक्षक आलम मुनेश घायल हो गए हैं।
दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने घटना की पुष्टि करते हुए उन्होंने बताया है कि प्राथमिक उपचार उपरांत, घायल जवानों को घटनास्थल से सुरक्षित निकालकर बेहतर चिकित्सा सुविधा हेतु उच्चतर चिकित्सा केंद्र के लिए रवाना किया गया है। घायल जवानों की स्थिति सामान्य है, तथा वे खतरे से बाहर हैं। अभियान पूर्ण होने के पश्चात विस्तृत विवरण पृथक से जारी किया
जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *