छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ का चुनाव 17 को, 27 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित


रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रालय कर्मचारी संघ का चुनाव 17 सितंबर को गढ़कलेवा, डी-गेट के समीप संपन्न होगा। इसके लिए अध्यक्ष पद हेतु 04, उपाध्यक्ष-05, सचिव-05, संयुक्त सचिव-05, कोषाध्यक्ष 03 एवं सदस्य हेतु 05 प्रत्याशियो को गुरुवार को चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिया गया है। ये सभी हमर संगवारी, समाधान पैनल, नव जागृति पैनल के अलावा स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं और चुनाव चिन्हा आबंटन होने के बाद सभी प्रत्याशियों ने अपना प्रचार – प्रचार शुरू कर दिया है।
अवर सचिव एवं निर्वाचन अधिकारी छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ मंत्रालय राजकुमार चंचलानी के हस्ताक्षर से जारी आदेश के मुताबिक छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ पंजीयन क. 712/2001 के निर्वाचन हेतु इस कार्यालय के पत्र कमांक/01/निर्वा अधि/2025 01-09-2026 द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम घोषित किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 8.09.2025 को कुल 28 नामांकन पत्र बिक्री हुए थे. जिसके विरूद्ध 27 नामांकन पत्र दाखिल हुए। स्क्रूटनी पश्चात कुल 27 प्रत्याशियों (अध्यक्ष पद हेतु 04, उपाध्यक्ष-05, सचिव-05, संयुक्त सचिव-05, कोषाध्यक्ष 03 एवं सदस्य हेतु 05) को पात्र पाया गया, जिसकी सूची एवं उन्हें आबंटित चुनाव चिन्ह इसके साथ संलग्न की जा रही है।
आबंटित चुनाव चिन्ह छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अनुसार है। प्रत्याशियों को आबंटित चुनाव चिन्ह अंतिम निर्णय है. इसमें परिवर्तन हेतु कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जायेगा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 17 सितंबर को मतदान (स्थान गढ़कलेवा, डी-गेट के समीप) सम्पादन होना है। पूरी निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी प्रत्याशी निर्वाचन संबंधी समस्त प्रक्रियाओं का पालन करना सुनिश्चित करेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *