छत्तीसगढ़ सोसायटी फॉर इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी का शुभारंभ


रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में छत्तीसगढ़ सोसायटी फॉर इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी (पंजीकृत) का औपचारिक शुभारंभ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा बुधवार उनके रायपुर स्थित सरकारी आवास में हुआ। इस अवसर पर प्रदेशभर से कंप्यूटर साइंस एवं सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े शिक्षाविद्, शोधकर्ता, विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के प्राध्यापक, तथा आईटी प्रोफेशनल बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ट्रिपल आईटी रायपुर के निदेशक प्रोफेसर ओ.पी. व्यास, समिति के नव नियुक्त अध्यक्ष प्रो. एच.एस. होता (अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय, बिलासपुर), सहसचिव डॉ. स्वाति जैन (सहायक प्राध्यापक, छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर) तथा कोषाध्यक्ष लीलाधर गवेल (सहायक प्राध्यापक, आत्मानंद महाविद्यालय बिलासपुर) उपस्थित रहे।
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने इस अवसर पर समिति की आधिकारिक वेबसाइट का भी लोकार्पण किया और सोसायटी की आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर शुभकामनाएँ दी। समिति के नियुक्त प्रथम अध्यक्ष प्रो. एच.एस. होता ने बताया कि छत्तीसगढ़ सोसायटी फॉर इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी (सीजीएसआईटी) का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी को अध्ययन, अध्यापन, शोध एवं नवाचार मैं उपयोगिता को प्रोत्साहित करना है।
यह सोसायटी राज्य के स्कूलों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के छात्रों व शिक्षकों को आईटी के प्रयोग एवं उसकी संभावनाओं के प्रति जागरूक और सशक्त बनाएगी। सोसायटी का संकल्प है कि वह पूरे राज्य में सूचना प्रौद्योगिकी का एक सुदृढ़ पारिस्थितिकी तंत्र (इकोसिस्टम) विकसित करेेगी इसके लिए समय-समय पर कार्यशालाएँ, संवेदीकरण कार्यक्रम, कॉन्फ्रेंस, सेमिनार, हैकाथॉन तथा शोध आधारित गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। साथ ही राज्य सरकार की आईटी नीति एवं कार्यक्रमों को सशक्त करने में भी यह सोसायटी सक्रिय भूमिका का निर्वहन करेगी।
इस सोसायटी के संरक्षक मंडल में प्रो. सारस्वत – कुलपति, पं. सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय, रायपुर,प्रो. ओ.पी. व्यास – निदेशक, ट्रिपल आईटी रायपुर और प्रो. ए.के. सक्सेना – प्राध्यापक, कंप्यूटर साइंस, गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर शामिल हैं।
सोसायटी के निर्वाचित पदाधिकारी हैं अध्यक्ष : प्रो. एच.एस. होता (प्राध्यापक, कंप्यूटर साइंस, अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय, बिलासपुर), उपाध्यक्ष : एच.एस. टोंडे (संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, अंबिकापुर),सचिव : डॉ. रेशम लाल प्रधान (पं. सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय, बिलासपुर), सहसचिव : डॉ. स्वाति जैन (सहायक प्राध्यापक, कंप्यूटर साइंस, छत्तीसगढ़ महाविद्यालय, रायपुर), कोषाध्यक्ष : लीलाधर गवेल (सहायक प्राध्यापक, कंप्यूटर साइंस, आत्मानंद महाविद्यालय, बिलासपुर)।
सोसाइटी के अध्यक्ष प्रो. एच.एस. होता ने कहा कि यह सोसायटी आने वाले समय में न केवल प्रदेश के आईटी शिक्षा और शोध को नई दिशा देगी, बल्कि राज्य के युवाओं को नवाचार की नई संभावनाएँ भी उपलब्ध कराएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *