रायपुर। महान अभियंता भारत रत्न सर इंजी. मोक्षगुण्डम् विश्वेश्वरैय्या के 165 वीं जयंती पर सोमवार,15 सितंबर को विश्वेश्वरैय्या चौक, सिविल लाइंस में सुबह 9.15 बजे प्रतिमा माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती मीनल चौबे व अध्यक्षता सभापति सूर्यकांत राठौर करेंगे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में हेमन्त वर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विद्युत नियामक आयोग उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया है। संयुक्त अभियंता आयोजन समिति की ओर से कार्यक्रम के संयोजक इंजी. ऑकेश चंद्रवंशी, संरक्षक इंजी. पी. एन. सिंह,आयोजनकर्ता इंजी. सीपी शर्मा,इंजी. मनोज वर्मा, इंजी. योगेश शर्मा ने उक्त कार्यक्रम में उपस्थिति का आग्रह किया है। उक्त जानकारी इंडियन बिल्डिंग कांग्रेस के सचिव इंजी.अनिल तिवारी ने दी।
