उत्कृष्ठ अभियंताओं का सम्मान समारोह 15 को


रायपुर। अभियंता दिवस के अवसर पर सोमवार,15 सितंबर को संयुक्त अभियंता आयोजन समिति की ओर से उत्कृष्ठ अभियंताओं का सम्मान एवं इंजीनियर्स ऑफ द ईयर अवार्ड (प्रेक्टिसिंग इंजीनियर वेल्फेयर एसोसिएशन द्वारा) का आयोजन होटल बेबीलान केपिटल में किया गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रमन सिंह अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ विधान सभा होंगे व अध्यक्षता अरुण साव उप मुख्य मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन करेंगे एवं विशिष्ट अतिथि बृजमोहन अग्रवाल सांसद, इंजी. गौरीशंकर अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ विधानसभा होंगे।
कार्यक्रम के संयोजक इंजी.ऑकेश चंद्रवंशी, संरक्षक इंजी. पी. एन. सिंह,आयोजनकर्ता इंजी. सीपी शर्मा, इंजी. मनोज वर्मा, इंजी. योगेश शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ के विकास पर अभियंताओं की भूमिका पर उद्बोधन भी होगा। पश्चात कार्यक्रम की अगली कड़ी में विभिन्न संगठनों से उतकृष्ठ अभियंताओं का सम्मान एवं इंजीनियर्स ऑफ द ईयर अवार्ड (प्रेक्टिसिंग इंजीनियर वेल्फेयर एसोसिएशन द्वारा) होगा। अतिथियों के उद्बोधन पश्चात स्नेह भोज रखा गया है। उक्त जानकारी इंडियन बिल्डिंग कांग्रेस के सचिव इंजी.अनिल तिवारी ने दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *