रजत महोत्सव के रूप में राज्य स्तरीय भू-वैज्ञानिक कार्यक्रम मण्डल की 25 वीं बैठक 21 को


रायपुर। सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, खनिज साधन विभाग की अध्यक्षता में 21 अगस्त 2025 को प्रात: 10:30 बजे से नवीन विश्राम भवन के कान्वेन्शन हाल, सिविल लाईन रायपुर में रजत महोत्सव के रूप में 25 वीं बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों, तकनीकी संस्थानों एवं निजी संस्थानों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
बैठक में प्रदेश में वर्ष 2024-25 में खनिजों की खोज के लिए किये गये कार्यों पर चर्चा एवं वर्ष 2025-26 में प्रदेश में खनिजों की खोज एवं नये संसाधनों की पहचान हेतु कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जायेगा। कार्यक्रम में निजी संस्थानों के भागीदारी से सरकारी संस्थाओं से समन्वय एवं शोध को बढ़ावा मिलेगा। बैठक का मुख्य उद्देश्य समन्वय एवं खनिज नीतियों को नई दिशा प्रदान करना है जिससे खनिजों के सतत और व्यवस्थित अन्वेषण किया जा सके। संचालनालय भौमिकी तथा खनिकर्म छ.ग. द्वारा वर्ष 2025-26 में कुल 11 अन्वेषण परियोजनाओं एवं भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग के 29 अन्वेषण परियोजनाओं पर चर्चा होगी। मुख्य रूप से लिथियम, गोल्ड, आरईई, ग्लूकोनाईट, लेपिडोनाईट, स्ट्रैटजिक एवं किटिकल मिनरल, फास्फोराईट, फ्लोराईट, बाक्साईट, चूनापत्थर, लौह अयस्क आदि खनिजों के अन्वेषण परियोजनाओं पर चर्चा की जाकर भविष्य की योजनाओं को मूर्तरूप प्रदान किया जा सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *