बीजापुर में एआई का नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ शुरू


बीजापुर। डिजिटल युग की मांग को देखते हुए बीजापुर जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) प्रशिक्षण की शुरुआत की है। पांच दिवसीय कोर्स स्कूल और कॉलेज के छात्रों को नवीनतम तकनीकी ज्ञान और व्यवहारिक उपयोग से जोडऩे तैयार किया गया है।
कलेक्टर साबित मिश्रा ने बुधवार को बीजापुर मुख्यालय में पांच दिवसीय कोर्स की शुरूआत करते हुए उन्होंने एआई को भविष्य की सबसे अहम तकनीकों में से एक बताया और कार्यशाला का फायदा उठाने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण से छात्रों को न केवल एआई की मूलभूत जानकारी मिलेगी, बल्कि इसके व्यावहारिक उपयोग और विभिन्न क्षेत्रों में इसकी संभावनाओं के बारे में भी सीखने का अवसर मिलेगा। जिला प्रशासन ने उम्मीद जताई कि इस पहल से जिले के युवा भविष्य की डिजिटल दुनिया में अग्रणी भूमिका निभा सकेंगे। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के पर्यवेक्षण में शुरू यह कार्यक्रम स्किल इंडिया, आईआईटी मद्रास, आईआईएम अहमदाबाद की कंपनी जीयूवीआई का एक जॉइन्ट वेंचर है। देश की भौगोलिक स्थितियों और बहुभाषी होने की वजह से फिलहाल इसे नौ भारतीय भाषाओं इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड, मलयालम, उडिय़ा, मराठी और गुजराती में उपलब्ध कराया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *