रायपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। मैं उनके निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। जनजातीय समुदाय के उत्थान और झारखंड के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति दें। ऊँ शांति!
