00 ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली
रायपुर। पाकिस्तान से ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पंजाब के अंतरराष्ट्रीय तस्कर समेत 9 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनसे 1 करोड़ मूल्य के करीब 412 ग्राम हेरोइन बरामद किए गए। पाकिस्तान से पंजाब के थू्र ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क पर रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है, आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए अंतर्राज्यीय सप्लायरों व स्थानीय नेटवर्क के गठजोड़ को समाप्त करने के निर्देश दिये गये थे। तत्संबंध में पुलिस महानिरीक्षक रायपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के पर्यवेक्षण में स्पेसिफिक इनपुट मिला। विदेशी फोन नंबरों एवं रूपयों के लेन-देन हेतु उपयोग किये जा रहे बैंक खातों के एनालिसिस हेतु एक विशेष दस्ते का गठन किया जाकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गयी। आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने के पश्चात लगातार उन पर निगरानी रखीं जा रहीं थी। योजनानुसार तथ्यों के पुख्ता होने पर 3 जुलाई को क्राईम ब्रांच व थाना टिकरापारा की विशेष टीम द्वारा थाना टिकरापारा क्षेत्रांततर्गत कमल विहार सेक्टर 04 स्थित एक मकान में दबिश दी गई। इस दौरान मकान में 3 व्यक्ति उपस्थित थे जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम लवजीत सिंग उर्फ बंटी निवासी पंजाब, सुवित श्रीवास्तव एवं अश्वन चंद्रवंशी निवासी रायपुर का होना बताया तथा उनके पास से 412.87 ग्राम हेरोईन बरामद किया गया। जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपए होती है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
आरोपियो से पूछताछ के आधार पर प्रकरण में स्थानीय नेटवर्क के लक्ष्य परिफल राघव उर्फ लव, अनिकेत मालाधरे, मनोज सेठ, मुकेश सिंह, जुनैद खान उर्फ सैफ चिला एवं राजविंदर सिंह उर्फ राजू को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हेरोईन 412.87 ग्राम, विभिन्न मोबाईल फोन, क्रेटा कार क्रमांक सी जी 04 क्यू एच 7491, तौल मशीन, सिल्वर रोल पेपर, हेरोईन पीने में उपयोग जला हुआ नोट, एटीएम कार्ड एवं चेक बुक जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा रायपुर में अपराध क्रमांक 600/25 धारा 21(सी), 29 एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। मांग और आपूर्ति के तहत हेराईन का स्थानीय खुदरा अधिकतम मूल्य 1 करोड़ रूपये आंकी गई है। पूछताछ पर लवजीत सिंग द्वारा माल को पाकिस्तान से प्राप्त करने का इनपुट मिला है एवं उसके द्वारा कई अंतर्राष्ट्रीय वर्चुवल मोबाईल नंबर का उपयोग करना पाया गया है। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियो के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर उनकी भी गिरफ्तारी की जायेगी।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं – सलवजीत सिंग उर्फ बंटी, सुवित श्रीवास्तव, अश्वन चंद्रवंशी, लक्ष्य परिफल राघव, अनिकेत मालाधरे, मनोज सेठ, मुकेश सिंह, जुनैद खान व राजविंदर सिंह।
