राजधानी में निकलेगी महाकाल की भव्य सवारी, दिव्य पालकी में सवार होकर आयेंगे बाबा राज राजेश्वर महादेव


रायपुर।  सावन के इस पावन महीने में श्री श्री दक्षिणेश्वरी माता महाकाली मंदिर स्थित प्राचीन शिवालय में रायपुर नगर के सबसे बड़े नर्मदेश्वर शिवलिंग श्री श्री राज राजेश्वर महादेव जी का तृतीय वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम नगर के पूज्य संतों महंतों, जन प्रतिनिधियों एव गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होने जा रहा है।

बाबा राज राजेश्वर महादेव की पालकी मंदिर प्रांगण विवेकानंद आश्रम के पीछे गली क्र. 13 से निकल कर माँ शताक्षी मंदिर के पास आयेगी जहाँ बाबा राज राजेश्वर महादेव जी की महा आरती होगी और बाबा पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान करेंगे।

यह पालकी राज राजेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर – माँ शताक्षी मंदिर – जी ई रोड विवेकानंद आश्रम – आमापारा – आज़ाद चौक – तात्यापारा चौक – कंकाली नाका – कंकाली तालाब – पुरानी बस्ती थाना – लिली चौक – लाखेनगर – सारथी चौक – मंगल बाज़ार – माँ शताक्षी मंदिर होते हुए राज राजेश्वर मंदिर परिसर वापस आएगी। इसमें यात्रा में बड़े बड़े संत-महंत, जनसेवक, समाज सेवक और अनेक श्रद्धालुगण शामिल होंगे, अखाड़ा प्रदर्शन, ढोल धुमाल, शिव जी की झांकी और पालकी में सवार बाबा राज राजेश्वर मुख्य आकर्षण रहेंगे ।

सोमवार दिनांक 04-08-25 प्रातः 09 बजे से मंदिर प्रांगण में बाबा राज राजेश्वर महादेव की रायपुर नगर क्षेत्र के सबसे बड़े नर्मदेश्वर शिवलिंग है, जिनका रुद्राभिषेक, सहस्रधारा अभिषेक, सहस्त्रार्चन पूजन संपन्न होगा जिसके पश्चात शाम को भजन संध्या का कार्यक्रम संपन्न होगा एवं मंगलवार को इस तीन दिवसीय आयोजन के अंतिम दिन प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा ।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *