उल्लेखनीय संगठनात्मक योगदान के लिए भाजयुमो महामंत्री उपकार चंद्राकर को किया सम्मानित


भिलाई। राजधानी नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर को उल्लेखनीय संगठनात्मक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत उन्होंने 3,139 प्राथमिक सदस्य बनाकर संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के द्वारा सम्मान प्राप्त हुआ। सम्मान प्राप्त करते हुए उपकार चंद्राकर ने कहा, यह सम्मान मेरे लिए नहीं, बल्कि उन विचारों, उस सिद्धांत और उस प्रतिबद्धता का सम्मान है, जिनके लिए मैंने स्वयं को समर्पित किया है। यह क्षण मेरे जीवन का अविस्मरणीय अनुभव है, जो आगे और अधिक जिम्मेदारियों के साथ सेवा करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि भाजपा की जनकल्याणकारी विचारधारा के प्रति निष्ठा और समर्पण का प्रमाण है।

इस अवसर पर उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, तथा समस्त नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन से ही कार्यकर्ताओं को सेवा और राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भागीदारी का अवसर मिलता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *