25 वें वसुंधरा सम्मान से सम्मानित होंगे राहुल देव


रायपुर--कीर्ति शेष देवीप्रसाद चौबे की स्मृति में स्थापित और लोक जागरण के लिए प्रदत्त वसुंधरा सम्मान का यह रजत जयंती साल मनाया जा रहा है। इस साल प्रसिद्ध लेखक, पत्रकार और संपादक राहुल देव को 25वें वसुंधरा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। जूरी कमेटी ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। राहुल देव ने अपने  40 दशक की पत्रकारिता में कई जिम्मेदारियां निभाई है। बता दें प्रदेश व देश के कई नामचीन पत्रकार इस सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं। 14 अगस्त को भिलाई में हर साल की तरह आयोजित एक गरिमामय समारोह में यह सम्मान प्रदान किया जायेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *