राष्ट्रहित से समझौता नहीं करेंगे, ट्रंप के टैरिफ पर पीयूष गोयल का संसद में जवाब


नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को भारत पर 25 फीसदी टैरिफ और रूस से तेल खरीदने की वजह से पेनल्टी का ऐलान कर दुनिया को चौंका दिया है।अमेरिकी राष्ट्रपति के एलान के बाद भारत ने दो टूक कहा है कि हम देशहित से हम कोई समझौता नहीं करेंगे। वहीं, टैरिफ को लेकर अमेरिका के इस फैसले के बाद राज्यसभा में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में जवाब दिया। पीयूष गोयल ने कहा कि अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार की बात चल रही है। हमारे निर्यात में लगातार वृद्धि चल रही है। हम अपने घरेलू उद्योगों की सुरक्षा करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि आयात पर 10-15 प्रतिशत टैरिफ की बात हुई थी।  देश की हित की दिशा में हम कदम उठाएंगे। वैश्विक विकास में भारत का योगदान 16 प्रतिशत है। भारत आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रहा है। दोनों पक्षों में चार दौर की बातचीत हो चुकी है।

* –ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाते हुए क्या कहा?

ट्रंप ने बुघवार को कहा कि भारतीय आयात पर एक अगस्त से 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एलान किया और यह धमकी भी दी कि इसके अतिरिक्त उस पर पेनाल्टी भी लगाई जाएगी। अमेरिका अभी भी भारत के साथ व्यापार वार्ता कर रहा है।इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर की गई घोषणा में ट्रंप ने भारत की तरफ से अमेरिकी उत्पादों पर लगाए जाने वाले शुल्क की उच्च दरों, रूस से रक्षा उपकरणों और ईंधन की खरीद को लेकर भी आरोप लगाए हैं। ट्रंप ने बुधवार को कहा-भले ही भारत हमारा दोस्त है, लेकिन हमने पिछले कई वर्षों में उसके साथ अपेक्षाकृत कम व्यापार किया है, क्योंकि वह बहुत ज्यादा शुल्क लगाता है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *