हरेली में दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के बीच जुबानी तकरार..


रायपुर। हरेली तिहार में याद आ गई पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपने बेटे चैतन्य की जो कि इन दिनों शराब घोटाले के मामले में जेल में बंद है। अपने घर पर आज हरेली तिहार आयोजन के दौरान उन्होने यहां तक कह दिया कि जिसने भी परिवार को गिरफ्तार किया उसकी सरकार चली गई। उन्होने गिनाया  कि मेरे पिता को जोगी सरकार ने जेल भेजा उनकी सरकार चली गई,मुझे रमनसिंह ने जेल भेजा उनकी सरकार चली गई। बेटे को जेल भेजने वाली यह सरकार भी गिर जायेगी,इनके दिमाग में भूपेश का डर बसा हुआ है इसलिए उन्होने चैतन्य को गिरफ्तार किया है।  उधर इस बयान पर पलटवार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डा.रमनसिंह ने कहा कि किसी के श्राप से कुछ नहीं होता,जिसने भ्रष्टाचार किया है उसका फैसला अदालत में होगा। कानून पर भरोसा रखें सब कुछ साफ हो जायेगा। इसके लिए इंतजार करना चाहिए।  अनरसा-गुलगुला के मिठास के बीच इस जुबानी तकरार की आज सियासी गलियारे में चर्चा होते रही कि जोगी सरकार भी उनकी ही पार्टी कांग्रेस की थी और अब पता नहीं इस सरकार के गिरने की बात भूपेश कैसे कर रहे हैं अभी तो साढ़े तीन साल का वक्त है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *