पटना– बिहार में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनावों के पहले नीतीश कुमार सरकार ने सौगातों का पिटारा खोल दिया है। ताजा खबर यह है कि नीतीश सरकार ने 1 अगस्त 2025 से बिहार में 125 यूनिट तक बिजली फ्री देने का फैसला किया है। नीतीश के इस फैसले की पूरे बिहार में चर्चा हो रही है और सत्ता पक्ष के नेता ऐतिहासिक कदम बता रहे हैं। वहीं विपक्ष यह कहते हुए निशाना साध रहा है कि नीतीश कुमार को विधानसभा चुनावों में हार साफ नजर आ रही है, इस कारण ऐसी घोषणाएं कर रहे हैं।
