नौकरी के बदले जमीन लेने वाले रोजगार नहीं दे सकते, मोतिहारी से पीएम मोदी ने आरजेडी पर साधा निशाना


0-पटना से नई दिल्ली के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस  को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

पटना/मोतिहारी-– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार दौरे किया। पीएम मोदी मोतिहारी पहुंचे और चुनावी रैली को संबोधित किया। इससे पहले चुनावी साल में बिहार को 7217 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। साथ ही पटना से नई दिल्ली के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस  को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तीन और अमृत भारत एक्सप्रेस को भी प्रधानमंत्री ने हरी झंडी दिखाई।पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि सावन के इ पवित्र माह में हम बाबा सोमेश्वरनाथ के चरण में प्रणाम करत बानी। आज उनका से आशीर्वाद मांग तानी कि चंपारण वासी के जीवन में शुभ आ सुख होवे।आगे बोले- राधा मोहन सिंह हमेशा चंपारण आने का मौका देते रहते हैं। यह चंपारण की धरती है। इस धरती ने इतिहास बनाया है। आजादी की लड़ाई में इस धरती ने गांधी जी को नई दिशा दी थी। अब बिहार का नया भविष्य बनाएगी। आज सात हजार करोड़ से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास हुआ है। सभी को बधाई। 21वीं सदी में दुनिया बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। एक समय जो ताकत केवल पश्चिमी देशों के वास होती थी, उसमें अब पूरब के देशों का दबदबा और भागीदारी बढ़ रही है। पूरब के देश अब विकास की नई रफ्तार पकड़ रहे हैं।जैसे दुनिया में पूर्वी देश विकास की दौड़ में आगे जा रहे हैं, वैसे ही भारत में ये दौर हमारे पूर्वी राज्यों का है। हमारा संकल्प है कि आने वाले समय में जैसे पश्चिमी भारत में मुंबई है, वैसे ही पूरब में मोतिहारी का नाम हो। जैसे अवसर गुरुग्राम में हैं, वैसे ही अवसर गया जी में भी बनें। पुणे की तरह पटना में भी औधोगिक विकास हो। सूरत की तरह ही संथाल परगना का भी विकास हो। जयपुर की तरह जलपाईगुड़ी और जाजपुर में भी टूरिज्म के नए रिकॉर्ड बने। बंगलुरू की तरह वीरभूम के लोग भी आगे बढ़ें। पीएम मोदी ने आरजेडी पर निशाना साधा। बोले- लालू के राज में लोग अपने घरों पर पुताई नहीं करवाते थे। अपने पास 10 रुपया नहीं रखते हैं। आज कई देशों की आबादी के बराबर लोगों को पक्के मकान मिले हैं। बकौल पीएम मोदी, एक बिहार लालटेन वाला था और नई उम्मीदों की रोशनी वाला बिहार है। जो लोग नौकरी के बदले जमीन लेते हों, वो युवाओं को रोजगार कैसे दे सकते हैं।     बिहार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में पीएम मोदी की तारीफ की और बताया कि किस तरह बिहार सरकार ने आम लोगों के लिए काम किया है। नीतीश कुमार ने फ्री बिजली का भी जिक्र किया।पीएम मोदी ने मोतिहारी से जिन प्रमुख रेलवे परियोजनाओं की शुरुआत की, उनमें समस्तीपुर-बछवाड़ा लाइन पर स्वचालित सिग्नलिंग का उद्घाटन और 580 करोड़ रुपये की लागत से दरभंगा-थलवारा और समस्तीपुर-रामभद्रपुर खंडों का दोहरीकरण शामिल है।     प्रधानमंत्री ने पाटलिपुत्र में वंदे भारत रखरखाव सुविधा और दरभंगा-नरकटियागंज लाइन के दोहरीकरण सहित 4,080 करोड़ रुपये की लागत वाली रेल अवसंरचना परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया।     प्रधानमंत्री मोदी ने 820 करोड़ रुपये के संयुक्त निवेश से आरा बाईपास और हृ॥-319 के पररिया-मोहनिया खंड को चार लेन का बनाने की परियोजना का शुभारंभ किया, जिससे दिल्ली-कोलकाता स्वर्णिम चतुर्भुज तक पहुंचना आसाना होगा।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *