रायपुर। एम्स हॉस्पिटल प्रबंधन को वर्तमान वित्त वर्ष 2025-26 का सम्पतिकर, जलकर, यूजर चार्ज, समेकित कर, सभी निगम करों का 41 लाख 66 हजार 20 रूपये का डिमांड नोटिस नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के निर्देश पर जोन 8 जोन राजस्व विभाग की टीम के कर्मचारियों द्वारा सहायक राजस्व अधिकारी श्री महादेव रक्सेल के नेतृत्व में दिया गया था। डिमांड नोटिस मिलने पर तत्काल एम्स हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा निगम जोन 8 राजस्व विभाग को वर्तमान वित्त वर्ष 2025-26 का सम्पतिकर, जलकर, समेकित कर, यूजर चार्ज राशि रूपये 41 लाख 66 हजार 20 रूपये का धनादेश प्रदत्त कर सम्पूर्ण निगम करों की अदायगी कर दी है।
