राष्ट्रपति के हाथों मिनिस्टीरियल अवार्ड लेने सभापति राठौड़ और निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री पहुंचे दिल्ली


रायपुर। विज्ञान भवन नई दिल्ली में केन्द्र सरकार द्वारा भारत गणराज्य की राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू और केन्द्रीय शहरी विकास मन्त्री मनोहर लाल खट्टर, केन्द्रीय शहरी विकास राज्य मन्त्री श्री तोखन साहू की विशेष उपस्थिति में आयोजित राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन 17 मई 2025 को किया गया है। रायपुर नगर पालिक निगम को चयनित मिनिस्टीरियल अवार्ड लेने हेतु आज नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़ तथा नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर,रायपुर नगर निगम के अपर आयुक्त दव्य श्री राजेंद्र गुप्ता, श्री विनोद पाण्डेय , नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियंता स्वच्छ भारत मिशन श्री रघुमणि प्रधान, सहायक नोडल अधिकारी सहायक अभियंता स्वच्छ भारत मिशन श्री योगेश कङू, विशेषज्ञ श्री प्रमीत चोपड़ा और श्री सूरज चंद्राकर वायुयान से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए जहां वे कल अवार्ड ग्रहण करेंगे। मिनिस्टीरियल अवार्ड लेने के उपरांत 18 जुलाई 2025 को संध्या राजधानी रायपुर शहर वापस लौटेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *