बर्मिंघम--भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुरुवार को मैच का दूसरा दिन है। फिलहाल दूसरे सेशन का खेल जारी है।शुभमन गिल ने टेस्ट में अपना बेस्ट स्कोर बना लिया है। उनका पिछला बेस्ट 147 रन है, जो इंग्लैंड के खिलाफ पिछले मैच में आया था। गिल ने कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और बतौर कप्तान सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बन गए हैं। समाचार लिखे जाने तक खेल जारी है और शुभगन गिल 266 बनाकर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर हो गया है 7 विकेट पर 564 रन।
