मुंबई। रीमेक सॉन्ग कांटा लगा गाने से मशहूर हुईं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, 27 जून की रात उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया, जिससे उनकी मौत हो गई। फिर भी मुंबई पुलिस परिजन और हाउस हेल्पर से पूछताछ कर रही; वैसे बताया गया है कि कार्डियक अरेस्ट से मौत हुई है। बता दें शेफाली जरीवाला ने साल 2002 में फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी।
मिली जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस को कल रात करीब 1 बजे सूचना मिली के शेफाली की मौत हो गई है। वहीं, आज सुबह से ही फोरेंसिक टीम उनके घर की जांच कर रही है। मामले को लेकर मुंबई पुलिस ने कहा, उनका शव अंधेरी इलाके में उनके घर पर मिला। मुंबई पुलिस को इसकी सूचना रात 1 बजे मिली। उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया गया है। मौत का कारण परिजन कार्डियक अरेस्ट बता रहेहैं। शेफाली जरीवाला की 42 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई। वह मुंबई के अंधेरी इलाके में रहती थीं। उनके परिवार के सदस्य कल देर रात उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे थे और वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुंबई पुलिस को कल रात करीब 1 बजे सूचना मिली। कूपर अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। शेफाली की आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट, जिसमें उन्होंने लिखा था, वक्त आ गया है जिंदगी को जीने का, और ब्लिंग इट ऑन बेबी, प्रशंसकों को भावुक कर रही है। यूजर्स ने कमेंट्स में लिखा, ओह माय गॉड, क्या ये सच है? और विश्वास नहीं हो रहा, हम शॉक्ड हैं।
