0-गुंडिचा मंदिर के सामने हादसा; भगवान जगन्नाथ के रथ के दर्शन कर रहे थे श्रद्धालु
भुवनेश्वर--ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा में बड़ा हादसा हो गया। रविवार तड़के करीब 4 बजे गुंडिचा मंदिर के सामने भगवान जगन्नाथ के नंदीघोष रथ के पास भीड़ में भगदड़ मच गई। इस दौरान 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 50 घायल हैं, इनमें से 6 की हालत गंभीर बनी हुई है।
मृतकों में दो महिलाएं प्रभाती दास और बसंती साहू हैं और एक 70 वर्षीय बुजुर्ग प्रेमाकांत मोहंती हैं। ये तीनों ही ओडिशा के खुर्दा जिले के बताए जा रहे हैं, जो जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने यहां पहुंचे थे।जानकारी के मुताबिक श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा होने के कारण पुलिस भी उन्हें कंट्रोल नहीं कर पाई। हादसे में घायल कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
