नई दिल्ली-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक्सियम मिशन 4 पर गए भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला से वीडियो कॉल पर बातचीत की। प्राइम मिनिस्टर ऑफिस ने शनिवार शाम 5.49 बजे इस बातचीत का वीडियो जारी किया। दोनों के बीच 18 मिनट 25 सेकेंड बातचीत हुई।भारतीय एस्ट्रोनॉट बोले- अंतरिक्ष से भारत भव्य दिखता है, रोज 16 सूर्योदय, 16 सूर्यास्त देखते हैं। शुभांशु शुक्ला 26 जून की शाम 4.01 बजे इंटरनेशनल स्पेश स्टेशन पहुंचे थे। अंतरिक्ष में पहुंचने वाले वे दूसरे भारतीय हैं। उनसे पहले विंग कमांडर राकेश शर्मा 1984 में अंतरिक्ष में गए थे।
